वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए बस
वैष्णो देवी कटरा बस स्टैंड चौक से आप सब ही वाकिफ हैं पर वहाँ पर सिर्फ 8 बजे तक ही बस की सुविधा मिलती है। पर "हरयाणा रोडवेज " की बस हर एक घंटे में वहां आती है 11 बजे तक डायरेक्ट दिल्ली के लिए।
पहले रोडवेज बस मेन कटरा बस स्टैंड चौक से होकर गुजरती थी जहां कटरा बस स्टॉप पर यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाते हैं पर पिछले एक वर्ष से रोडवेज की बस मेन कटरा चौक से नहीं मिलती। वहाँ के लोग भी यह सही से नहीं बताते की बस कहां आएगी।
रोडवेज की बस के लिए आपको उसी चौक से होते हुए जो बाजार हैं वहां पुलिस चौकी तक जाना है वहाँ उलटे हाथ की तरफ ही "रोडवेज बस" आती है।
***
No comments:
Post a Comment