Wednesday, 29 November 2017

वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए बस

वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए बस 
वैष्णो देवी कटरा बस स्टैंड  चौक से आप सब ही वाकिफ हैं पर वहाँ  पर सिर्फ 8 बजे तक ही बस की सुविधा मिलती है। पर "हरयाणा  रोडवेज " की बस हर एक घंटे में वहां आती है 11 बजे तक डायरेक्ट दिल्ली के लिए।

पहले रोडवेज बस मेन कटरा बस स्टैंड चौक से होकर गुजरती थी जहां कटरा बस स्टॉप पर यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाते हैं पर पिछले एक वर्ष से रोडवेज की बस मेन कटरा चौक  से नहीं मिलती। वहाँ के लोग भी यह सही से नहीं बताते की बस कहां आएगी।  
रोडवेज की बस के लिए आपको  उसी चौक से होते हुए जो बाजार हैं वहां पुलिस चौकी तक जाना है वहाँ उलटे हाथ की तरफ ही "रोडवेज बस" आती है।  
***

Monday, 16 October 2017

vaishno maa ka mantra

**वैष्णो माता जी का बीज मंत्र **

वैष्णो माता जी का बीज मंत्र है " ॐ ऐं ह्रीं  क्लीं चामुण्डायै  विच्चे " 
जैसा की आप को पता है वैष्णो माता जी तीन शक्ति अर्थात माता सरस्वती, माता लक्ष्मी  , माता काली के रूप में  विराजमान है। उनके इस बीज मंत्र से आपको सभी शक्तियाँ प्राप्त होती है 
हर शब्द का अपना अर्थ है जैसे की :
(ओंकार विश्व का आधार है बिंदु स्वरूप  )
ऐं (सरस्वती माता जी का बीज मंत्र जिसके पाठ से विद्या की प्राप्ति होती है)
ह्रीं (लष्मी माता जी का बीज मंत्र जिसके पाठ से धन की प्राप्ति होती है )
क्लीं(कालका माता जी का बीज मंत्र जिसके पाठ से शक्ति प्राप्त होती है )
चामुण्डायै (चण्ड और मुण्ड का संहार करने के उपरांत माता जी का नाम प्रसिद्ध हुआ )
विच्चे  (अभेय प्रदान करता है )

***

Wednesday, 20 September 2017

vishesh vrat aur unka mehtav

विशेष व्रत और उनका महत्व  

हर व्रत अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है जैसे 
  1.  श्री गणेश चतुर्थी व्रत  : संकट दूर करने के लिए 
  2. जन्मष्टमी व्रत : श्री कृष्ण  के प्रति आस्था एवं जन्मोस्तव मनाने के लिए 
  3. नवरात्री या दुर्गा पूजा : मनचाहा फल और सुख समृद्धि के लिए धन, वैभव, यश और कीर्ति के लिए 
  4. महाशिवरात्रि  : पापों के  विनाश,कल सर्प के दोष दूर करने के लिए , मन की शुद्धि के लिए एवं शिव कृपा की प्राप्ति के लिए
  5. निर्जला एकादशी : पापों से मुक्ति के लिए 





***

Monday, 21 August 2017

guru

**गुरु **
हमारे जीवन का सर्वप्रथम गुरु हमारी माँ होती है , जिनसे हम सब कुछ सीखते हैं।  माँ ही हमें रिश्ते सँभालने, घर संभालना सिखाती हैं   मैनजमेंट (management ) सही मायने में सीखनी हो तो मम्मी जी से सीखनी चाहिए , किस तरह सब को मैनेज कर लेती है बिना किसी शिकन के । माँ हर situation का solution बड़ी ही आसानी से निकल लेती हैं इसलिए तो माँ हमारी दोस्त भी है जिनसे हम अपनी दिल की बात कर  सकते हैं । जो झट से हमारे मुरझाये चेहरे को पढ़ लेती हैं।इसलिए हमें बड़े होने के बाद उन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए जिन्होंने अपना जीवन हमारे लिए व्यतीत कर दिया। हमें  याद रखना चाहिए की बचपन में  जब कुछ नहीं  समझ आता था तो सौ  बार एक ही सवाल बनती बार बार पूछते थे और हमेशा ही जवाब मिलता था किंतु आज के डिजिटल युग में जब हमारी माँ कुछ पूछती हैं कि यह कैसे ऑपरेट होगा तो अक्सर हम इर्रिटेट  हो जाते हैं  और बताना भी पसंद नहीं करते क्यूंकि हमारे पास फुरसत ही नहीं व्हाट्सप्प और फेसबुक से। हमें जरुरत है की हम अपनी माँ को फ्रेंड की तरह ट्रीट करें।  जैसे बचपन में वो हमारी फ्रैंड बनती थी और हमें अकेला महसूस नहीं करने देती। 

***love  your  Mom ***

Tuesday, 1 August 2017

phate kapde na phne

**फटे कपड़े न पहने **

आज कल के फैशन के दौर में हर कोई कटे-फटे कपड़े पहन के घूमते हैं जो की बहुत गलत है , आज हम जिसे  fashion  symbol  समझते हैं कहीं वो मजबुरी न बन जाये इसलिए कोशिश करें  फटी jeans  न पहनें  और अपने दोस्तों को भी मना करें । क्यूंकि जो कुछ हमारे जीवन में  होता है उसका कोई कारण होता है, बे वजह अपने लिए मुश्किलें खड़ी न करें      


***

Saturday, 29 July 2017

om shivaye namah

**  ॐ शिवाय नम:    **
ॐ नम: शिवाय तो हर कोई जापता है पर सही मायने में जो ब्राह्मण कुल से हैं उन्हें "ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिय " और जो ब्राह्मण नहीं उन्हें "ॐ शिवाये नमः" का जाप करना चाहिए ऐसा शिव पुराण में लिखा है

*** 

namrata se sab jeet skte ho

**नम्रता से सब कुछ जीत सकते हैं **
नम्रता से जीवन का हर मुश्किल काम आसान हो सकता है , नम्रता से व्यव्हार करने वाले व्यक्ति हमेशा सराहनीये रहते हैं।  कठोर वचन और कठोर व्यवहार हमेशा निंदा का ही विषय रहता है "कहते हैं फल भी झुके पेड़ों को ही लगते हैं " और " जो पेड़ एकदम सीधे होते हैं सबसे पहले वही कटते हैं " यह हमारे ऊपर है हमें  अपना आचरण कैसे बनाना है । 
***